हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में रिजर्वेशन काउंटर पर नहीं मिलती नगर वासियों को रिजर्वेशन की सुविधा यहां पर तैनात सीबीएस कहते हैं कि अगर रिजर्वेशन करवाना है तो 1 दिन पहले नाम लिखाना पड़ेगा, सीबीएस की इस गुंडागर्दी से क्षेत्रवासियों में काफी रोष है क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कभी भी अगर रिजर्वेशन कराने आते हैं तो यह सीबीएस उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है और पीछे से तार निकालकर कह देता है कि कनेक्टिविटी नहीं आ रही है आप फोटो में भी देख सकते हैं
की सीबीएस फोन पर चैटिंग करने में लगे हैं जबकि यह उनका ड्यूटी टाइम है और वह काउंटर पर बैठे हैं और अपने चहेतों को अंदर बैठा कर उनका रिजर्वेशन कर देता है आरोप है कि बाहर के प्राइवेट काउंटरों से सेटिंग गेटिंग के तहत कनेक्टिविटी गायब कर दी जाती है अगर कोई इसका विरोध करता है तो कहता है कि आरपीएफ पुलिस को बुलाकर भिजवा दूंगा जेल और यह भी कहता है कि मेरी ऊपर तक सेटिंग है मैं रेल मंत्री का आदमी हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता अब देखना यह होगा कि ऐसे में लक्सर वासियों को कैसे मिल पाएगा रेलवे सुविधा का लाभ लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति रेलवे को  हजारों रुपए का रोज चुना लगाता है ऐसे व्यक्ति को यहां से तुरंत हटाया जाए नहीं तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे जबकि एक व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर जाकर लिखित शिकायत भी की है क्या इस लिखित शिकायत पर ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ हो पाएगी कोई कार्यवाही यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours