हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ ब्यूरो) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कला में पंचायती निर्मल अखाड़ा के बाबा को हटाने को लेकर चल रहे विवाद का फैसला संस्था की जनरल कमेटी पर अटका है। विवाद की आशंका को देखते हुये मंगलवार को एसओ पथरी पीएसी फोर्स के साथ अखाड़े पर डेरा डाले हुए है। जानकारी के अनुसार गांव एक्कड़ कला में पंचायती निर्मल अखाड़ा को लेकर संस्था व पद पर आसीन बाबा का आपस में विवाद चल रहा है। अखाड़े पर मौजूदा बाबा प्रेम सिंह का कहना है कि हमे जबरदस्ती पद से हटाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व में पद पर रहे मंहतो पर अखाड़े की संपत्ति में घोटालेबाजी करने का आरोप भी लगाया है। अखाड़े के विवाद को देखते हुए कनखल व बाहरी जनपदों से अखाड़े के सेवादार एंव कुछ पद अधिकारी भी अखाड़े पर डेरा डाले हुए है। मामला कभी भी तूल पकड़ सकता है। जिसको देखते हुये फिलहाल एसओ पथरी ने पीएसी फोर्स के साथ अखाड़े पर डेरा डाल दिया है। वही कनखल अखाड़े के अध्यक्ष महंत ज्ञानदेव ने बताया कि अखाड़े की संपत्ति संस्था की है संस्था जिसे चाहे पद पर रखे या हटाये। दोनो ओर से बातचीत कर संस्था जनरल कमेटी बुलाई गई है। कमेटी के फैसले के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा। एसओ गोविन्द कुमार ने बताया कि अखाड़े पर आ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पीएसी तैनात की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours