हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने रमजान पाक महीने के आखिरी अलविदा जुमे की नमाज अदा की।
देखें वीडियो
जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने खुदा से गुनाहों की माफी मांगी और रहमतों वाले महीने में देश में अमनों-अमान, सुख समृद्धि, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली तथा कौम की उन्नति की दुआऐं मांगी गई। अलविदा जूमे में हजारों की संख्या में पहुंचे रोजेदारो के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी देखने को मिले और अलविदा जुमे की नमाज में छोटे-छोटे बच्चों ने भी जुमे की नमाज अदा कर अल्लाह से दुआएं मांगी। वही जमा मस्जिद के इमाम मौहम्मद गालिब रसीदी का कहना है कि रमजान के महीने का यह आखिरी अलविदा जुम्मा है उन्होंने कहा कि तमाम मजहबो के लोगों को आपस में प्यार मोहब्बत से रहे और एक दूसरे का सम्मान करें, यह ईद का त्यौहार सभी धर्मों का है इस ईद को अच्छी तरीके से मनाएं और मूल्क के अंदर अमन और खुशी की लहर दौड़ जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours