हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नाजिम कुरैशी) सहारनपुर। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्या ने पॉलिथीन विरोधी अभियान के दौरान एक दुकान से भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद करते हुए तत्काल पच्चीस हज़ार रूपये का जुर्माना वसूल किया। अधिशासी अधिकारी का सख़्त रुख़ देख कर दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और किसी को ग़लत कार्य नही करने दिया जाएगा। आज शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्य और रोहित चौहान, पुलिस बल व अन्य कर्मचारियों के साथ अचानक बाज़ार में पहुँच गए और पॉलिथीन विरोधी अभियान की शुरुआत कर दी। नगर पंचायत की टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। जिनके पास पॉलीथीन थी वह उसे इधर उधर करने में लग गए। गुरूद्वारे के पास पहुँचे अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने अरविंद की दुकान पर छापा मारा तो वहाँ से 22 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुई। उन्होंने कर्मचारियों से पॉलीथीन ज़ब्त करने व दुकानदार का चालान काटने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मचारियों ने दुकानदार से 25 हज़ार रूपये का जुर्माना तुरंत वसूली किया। व्यापारी अरविंद पर कार्रवाही की ख़बर से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने कहा कि शासन के आदेशों का पालन कराया जाएगा और यदि कोई भी नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा उसके ख़िलाफ़ तत्काल कड़ी कार्रवाही की जाएगी। इस दौरान रोहित चौहान, अरुण कुमार, पोपिन, रवि कुमार, सहित भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours