हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारा दिया है की हम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास करेंगे उनके इस नारे का देवबंदी उलेमा ने खुलकर समर्थन करते हुए कहा की हमे मोदीजी पर पुरा विश्वास है,
                        देखें वीडियो
की वो अलपसंख्यको को साथ लेकर चलेंगे ओर मुसलमानों के लिए भी कुछ करेंगे ओर मुसलमानों को कहा है की मोदी सरकार पर भरोसा करें, इस बात से हम सहमत है और यह नारा बहुत अच्छा लगा है मोदी जी ने जो कहा है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे और अल्पसंख्यक के अंदर भी विश्वास पैदा करेंगे यह उनका कहना हमें बहुत अच्छा लगा है और इससे में यकीन भी है कि मोदी जी जो है अल्पसंख्यको के लिए एक अलग कार्य करेंगे और उनको लेकर साथ चलेंगे नहीं नहीं यह कहना बिल्कुल सही नहीं है कि 5 साल में आराम से बिता ले क्योंकि पिछले 5 साल पहले भी बीजेपी की सरकार रही है और उसमें कोई ऐसा कार्य नहीं किया है कि जिसे मुसलमान भयभीत हो या मुसलमानों को नुकसान पहुंचा हो बल्कि कांग्रेस की सरकार मे आप देखिए मेरठ मलियाना हाशिमपुरा मे जिस तरह मुसलमानों का कत्लेआम व सड़कों पर मुसलमानों का खून बहा यह बात जो है मुसलमान आज तक नहीं भूला और सच्चर कमेटी की एक रिपोर्ट आई थी कांग्रेस के समय में जिसमें साबित हो गया था की मुसलमानों की स्थिति जो है वह दलितों से भी बदतर हो गई है तो कांग्रेस कमेटी ने उस कमेटी पर अमल नहीं किया बल्कि उसे दबा दिया अगर कांग्रेस मुसलमानों की इतनी बड़ी हमदर्द होती तो कांग्रेस कमेटी को लागू करती हम मोदी जी के नारे से सहमत हैं और थोड़ा सा और समय देना चाहिए और इसे मुसलमानों को भी देखना चाहिए कि यह मुसलमानों के लिए क्या करती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours