हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। भीम आर्मी के बैनर तले आज लक्सर में कैंडल मार्च निकाला गया। भीम आर्मी का आरोप है कि मुंबई महाराष्ट्र में एक दलित बहन डॉक्टर की पढ़ाई कर रही थी, जिसको कुछ असामाजिक तत्वों ने काफी प्रताड़ित किया, उससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। 
                       देखें वीडियो
लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी अभी तक आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं की गई। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि एक मामला और जिला मुजफ्फरनगर का है जिसमे 14 साल की नाबालिक लड़की के साथ रेप किया गया और उसको जिंदा जला कर उसकी हत्या कर दी गई, मुकदमा तो दर्ज किया गया लेकिन आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी क्रम में हमने आज लक्सर नगर मे कैंडल मार्च निकालकर, उन्हें श्रद्धांजलि दी है इस दौरान उन्होंने कहा है कि अगर इन दोनों मामलों में जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो भीम आर्मी सड़कों पर उतरकर पूरे देश में आंदोलन करेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours