हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जियापोता में शरारती तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रात्रि के समय क्षतिग्रस्त कर दिया।
                        देखें वीडियो
जिस पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत के साथ क्रोधित लोगों को शांत कराया। 
     देखें वीडियो: कुसुम चौहान एसडीएम
अधिकारियों द्वारा बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित करने के आश्वासन के घंटों बाद ही मामला शांत हुआ। वहीं एसडीएम कुसुम चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा के आसपास कैमरे तथा चारो ओर जाल लगाया जाएगा, 
    देखें वीडियो: विकास रवि भीम आर्मी
ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा के साथ छेड़खानी ना हो सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ बिजेंद्र दत्त डोभाल, एसओ हरिओम चौहान, तहसीलदार, ग्राम प्रधान नूतन कुमार आदि जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours