हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। गुरु मंडल आश्रम देवपुरा चौक हरिद्वार में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के कथावाचक प.पू.जयदेेव शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए,
कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
                        देखें वीडियो
श्री कृष्ण जी के द्वारा दिया गया धर्म रक्षा और प्रेम भाव का संदेश हमारे लिए आज के समय में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
                        देखें वीडियो
उन्होंने कहा कि जहां धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए तो वहीं अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए भी आगे आना पड़ेगा।
                        देखें वीडियो
कश्मीर में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए चल रही सप्ताह भर की इस भागवत कथा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कथा में अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी राजराजेश्वरी जगतगुरु महाराज जी तथा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि कथाओं के माध्यम से हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा मिलती है व भगवान जी के द्वारा बताए गये सदमार्ग पर चलने से ही हमारा संसारी कल्याण संभव हो सकेगा। कथा आयोजक जजमान शंकर ओम पटेल ने अतिथिगणों का स्वागत करते हुए शोल भेट कर सम्मान भी दिया। कथा आयोजक जजमान शंकर ओम पटेल ने कहा कि पुलवामा में हुए शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ आयोजन कर शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लगभग 700 परिवारों को सूरत गुजरात से हरिद्वार पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद पूरा देश हिल गया था। अपने देश की रक्षा करने वाले शहीदों का बलिदान हरगिज़ नहीं भूल सकते है। जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे शहीदों को नमन करते हैं और उनके परिवार के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। वही पुलवामा में शहीद हुए कौशल कुमार रावत की पत्नी ममता रावत पुत्र विकास रावत, ईश्वर पी परमार आदि ने बताया कि शंकर भाई पटेल इस पूरे कार्यक्रम का खर्च उठा रहे हैं और वह हमेशा पीड़ितों लाचारों की मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित, लाचार तथा असहाय लोगों की मदद करना पुण्य कार्य है। और हम इस कार्य की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सरहद पर जो जवान हमारी रक्षा के लिए दिन रात तैनात हैं। हम ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर हमेशा उन पर अपन आशीर्वाद बनाए रखें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours