हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वर्तमान में एक तरफ जहाँ हर एक संस्थान में आधुनिकता का समावेश कर तकनीकों के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र को सुविधाओं के आधुनिक धरातल पर उतारा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बैंक जैसे संस्थानों को भी इससे जोड़कर अग्रणी रखा गया है,
देखें वीडियो: नवनीत सिंह एस०पी देहात
मगर ऐसे में बैंकों से जुड़ी अनगिनत धोखाधड़ी की वारदातें भी बड़ी संख्या में सामने आना अब आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फेरूपुर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में देखने को मिला है।
देखें वीडियो: सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
जहां एक जेब कतरे ने एक बुजुर्ग बैंक खाताधारक के चालीस हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया, जब जेबकतरे द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था, तो नकदी पर हाथ साफ किए जाने का पूरा नजारा बैंक परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद हो गया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जेब कतरे द्वारा बड़ी ही चालाकी से खाताधारक हनीफ अहमद नामक बुजुर्ग की जेब से चालीस हजार रुपए की नकदी पर किस तरह से हाथ साफ किया जा रहा है। दरअसल हनीफ अहमद नामक पीडित बुजुर्ग द्वारा यह नकदी अपने किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए बैंक से निकाली गई थी। जो एक जेबकतरे द्वारा अपनी हाथ की सफाई से साफ कर दी गई, वही मामले की शिकायत पुलिस को की गई तो पुलिस द्वारा फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जेबकतरे की तलाश की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours