हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार में मिस्टर एंड मिस गढ़वाल मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए शो कराया गया। जिसमें सैकड़ों युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिन लालवानी ने बताया की माडलिंग के लिए गढ़वाल के युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है, युवाओं की प्रतिभा को निखारने व अपनी संस्कृति को मॉडलिंग के जरिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, मॉडलिंग का क्षेत्र युवक युवतियों को अच्छा मुकाम दे सकता है। यह जुनून अवश्य ही उन्हें अच्छा मुकाम प्रदान कर सकता है। इस उत्साह को बरकरार रखते हुए मॉडलिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया जा सकता है। यह शो देवपुरा चौक स्थित टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। शो के बिनर छाया और सप्तऋषि रहे। फस्ट रनर अप शान्ति रावत, मोनिका चमोली, राहुल नेगी, निखिल रहे। सेकिण्ड रनरअप करिश्मा, आलफिया, विशाल और रोहित त्रिपाठी रहे, शो के जजेस मे शगुन पांडे स्पिलिटविला फेम (जी०टीवी अभिनेता) सचिन लालवानी, वंशिका जटवानी, सिद्धि भाटिया (M०Tv) फेम, सृष्टि पुनियाल, संध्या वोटियाल रहें। ऑडिशन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी विशाल गर्ग ने मॉडलिंग शो का हिस्सा बनकर युवाओं में जोश का संचार किया उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत परिश्रम से ही अच्छा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र चौहान, शुभम खतरी, अभिषेक रावत, अनुराग, सौरभ लालवानी व वाशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours