हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। माननीय न्यायालय के पुण रोक के बावजूद भी बाणगंगा क्षेत्र में खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहा दिन रात खनन माफिया खनन में लिप्त होकर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं।
देखें वीडियो: एसडीएम हरिद्वार कुसुम चौहान
और भारी मात्रा में अवैध खनन कर सरकार को लाखों का चूना लगाकर चांदी चांदी काट रहे हैं। प्रशासन के लाख दावो के बाद भी खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है,
                         देखें वीडियो
कि खनन माफिया बेखौफ होकर वाहनो से धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए टीमें गठित की गयी है। और टीमें अपना कार्य कर अवैध खनन पर रोक लगाये हुए है। सोचने वाली बात है कि प्रशासन द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए टीमें अपना कार्य किस क्षेत्र में कर रही हैं। जबकि खनन माफिया दिन रात अवैध खनन का खेल खेल कर स्टोन क्रेशर का पेट भर रहे है। स्टोन क्रेशरो पर देखा जा सकता है कि खनन पर प्रतिबंध होने के बाद भी स्टोन क्रेशर पर खनन सामग्री के बड़ी मात्रा में स्टोक लगे हुए है। इससे संकोच नहीं की कहीं ना कहीं प्रशासन खनन माफियाओं पर मेहरबान है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours