हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। टिबड़ी स्तिथ रेलवे फाटक चौराहा का नाम स्वर्गी इंद्रमणि बडोनी के नाम से किए जाने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन प्रस्तुत किया, पांडे ने कहा कि 2007 में तत्कालीन सभासद प्रदीप पंत द्वारा प्रस्तुत एवं तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में प्रसार संख्या 811 के तहत टिवड़ी रेलवे फाटक चौराहा का नाम स्वर्गी इंद्रमणि बडोनी चौराहा किए जाने का सर्व सम्मत प्रस्ताव पारित किया गया था परंतु 2007 से लेकर आज तक लगभग 12 साल के कार्यकाल में यह चौराहा स्वर्गी इंद्रमणि बडोनी के नाम से नहीं किया गया,
मेयर अनीता शर्मा ने राज्य आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की जाएगी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही टिप्पणी रेलवे फाटक चौराहा का निरीक्षण किया जाएगा ज्ञापन देने वालों में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे, जिलाध्यक्ष सतीश जैन, जिला अध्यक्ष लज्जावती नौटियाल, केंद्रीय अध्यक्षा मधु नौटियाल, केंद्रीय महामंत्री रश्मि चमोली, महामंत्री जगमोहन सिंह नेगी, मनोज गोस्वामी, तेजपाल सिंह, सुमन चौहान, सीतादेवी, विमला देवी, दिनेश धीमान, शमशेर खान, उत्तराखंडी सावित्री देवी, उमा देवी, विमला व जखमौला आदि भारी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours