हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। भगत सिंह चौक नाले के समीप मोटरसाइकिल सर्विस की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की चपेट मे दुकान के अंदर खडी गाड़ियां हुई राख। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
और बंद दुकान से धुआं निकलने के साथ साथ जलनेे की आवाजे आने लगी। राहगीरों ने आग लगने की सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने तक दुकान में खड़ी तीन मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग की जपेट में आकर दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours