(गगन शर्मा) हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा निर्मला इक्कड़ कला की ओर से ब्लॉक बहादराबाद के गांव भगक्तनपुर आबिदपुर उर्फ एकड़ कला में से विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 16000 रुपये साथ मे ट्राफी और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रेम सिंह जी महंत और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल बहुत ही आवश्यक है जिससे युवाओं में सर्जनात्मक योग्यता का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों से विश्वस्तरीय प्रतिभाएं निकल सकती हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। उद्घाटन मैच सराय और एकड़ कला के बीच हुआ जिसमें सराय ने एकड़ कला को 14 रन से हरा दिया। समिति में दिनेश, मोनू, रवि, सचिन आदि रहे विशेष सहयोग प्रधान हारुन, धर्मेंद्र चौहान, साहब सिंह, मुमताज, डॉक्टर कुलवीर सिंह, फुरकान जिला पंचायत सदस्य आदि का रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours