हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्पर्श गंगा अभियान के तहत हरिद्वार के अन्य घाटों के साथ-साथ ऋषिकेश व देहरादून में भी स्पर्श गंगा सफाई अभियान चलाया गया और साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
हरिद्वार में आने वाले यात्रियों को भी माँ गंगा का महत्व बताया व गंदगी ना करने को कहा, ओर साथ ही शपथ दिलाई की माँ गंगा में ना गंदगी करेंगे और ना करने देंगे। जटवाड़ा पुल पर अभियान कर रही वीर गुर्जर व रजनी दीदी ने कहा कि गंगा सफाई अभियान हर व्यक्ति का कर्तव्य है और हम हर रविवार 15 व 20 महिलाएं गंगा घाटों की सफाई कर जागरूकता भी करती है। नीरज खुराना व विशवास सक्सेना ने कहा बहार से आ रहे यात्रियों को माँ गंगा में कूड़ा करकट ना डालने के लिए आग्रह व समझना चाहिए और गंगा के महत्व को भी समझना चाहिए।अभियान में साथ रहे, सेवक उत्सव तोमर, अनुज वालिया, समकित जैन, अमन, यादव जी, दीपक चौधरी, प्रतीक, प्रखर व अनुभव साथ रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours