हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है पुलिस ने सवारियों को लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो अपनी टाटा सूमो गाड़ी में सवारियों के सामान की शातिर तरीके से लूट करते थे,
                        देखें वीडियो
पुलिस ने एक महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को लगभग दस लाख की विदेशी करंसी के साथ साथ चार लाख से अधिक की कीमती ज्वैलरी भी बरामद हुई है।  पुलिस ने घटना में इस्तेमाल  टाटा सूमो को भी कब्जे में लिया है। 
        देखें वीडियो: एसएसपी हरिद्वार 
                    जन्मेजय खंडूरी 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह में शामिल लोग अक्सर सड़क पर खड़ी सवारियों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देते थे और उनका गाड़ी में पिछली सीट पर रखा सामान बड़े शातिर तरीके से  लूट लेते थे, पुलिस फिलहाल आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। सभी पकड़े गए  बदमाश मुज़फ्फरनगर के निवासी हैं जो यूपी और उत्तराखंड में वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते थे। इस गिरोह ने अधिकतर उत्तराखंड के देहरादून, डोईवाला और मुज़फ्फरनगर  में अंजाम देते थे। पुलिस को  इस गिरोह को पकड़ने के लिए खुफिया विभाग और सर्विलांस  की मदद लेनी पड़ी थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours