हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। 30 अप्रैल को लड़की ने चौकी धारा पर लिखित सूचना दी कि उसकी फेसबुक पर एक लड़का ऋषभ मल्होत्रा ने उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसको उसके द्वारा एक्सेप्ट किया गया, इनकी रोज बातें होने लगी, तथा यह 3 बार इस लड़के से मिली भी थी, तीसरी बार ये जबरदस्ती ब्लैकमेल करके यह कह कर की सिर्फ बात करनी है, होटल ले कर गया, किंतु मना करने के बाद भी यह जबरदस्ती होटल के कमरे में ले गया और उसने अंदर से कुंडी बैंड कर ली, और पागलो की तरहा दांतो से काटा, बेल्ट से मारने लगा, तथा अपने जूते से भी सिर पर मारा, बाल भी खिंचे, कपड़े फाड़ने व निवस्त्र करने की कोशिश की, तथा बिना सहमति के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, यह घटना दिनाँक 28 अप्रैल की है, तथा जाते वक्त धमकी भी दी कि किसी को मत बताना, नही तो जान से मार दूंगा, और कहा कि में तुझसे शादी करना चाहता हूं, इस सूचना पर धारा चौकी पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, उच्चाधिकारीगनो को अवगत कराया गया, तथा अभियुक्त की तलाश हेतु टीम को रवाना किया गया, जिस पर अभियुक्त को आज दिनाँक 1 मई को इंदिरा मार्किट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त को आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
ऋषभ मल्होत्रा पुत्र सुदर्शन मल्होत्रा नि0 22 ब्लॉक 2nd आर्य नगर राजपुर रोड, देहरादून
क्या था पूरा मामला
पूछताछ व जांच से जानकारी मिली कि अभियुक्त स्मैक का आदि है, लड़कियों से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करता है, और धीरे उनको अपने जाल में फसा कर होटल में ले जाता है, पहले भी ये दो लड़कियों के साथ छेड़खानी कर चुका है, इसबार भी ये लड़की को यह कहकर और विश्वास में लेकर की कमरे में सिर्फ बात करेंगे, ले गया उसके बाद इसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा लड़की के इनकार करने पर इसने उसके साथ मारपीट की दांतो से हाथ पर काटा भी, कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उसको यह कहकर की किसी को ये मत बताना नही तो जान से मार दूंगा और मैं तुझसे शादी करना चाहता हु। कहकर जाने दिया। अभियुक्त नशे का आदि है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours