हरिद्वार की गूंज (24*7)
देखें वीडियो
देखें वीडियो: एस०पी० देहात नवनीत सिंह
देखें वीडियो: जॉइंट मजिस्ट्रेट
नितिका खंडेलवाल रुड़की
(रजत चौहान) हरिद्वार। रुड़की रेलवे अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और हर यात्री पर गहरी नज़र रखी जा रही है।
एस०पी देहात रुड़की और जॉइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल के साथ-साथ ज़िले के कई पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें अधिकारियों को बड़े पैमाने पर खामियां मिली हैं।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं इतना ही नहीं स्टेशन का रास्ता चारों ओर से गुजरता है जिस की किसी तरह से रोक टोक नहीं हैं,
नितिका खंडेलवाल रुड़की
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने खुफिया विभाग और आरपीएफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का ज़िम्मा सौंपा है। गौरतलब है कि रुड़की रेलवे अधीक्षक को बीती 18 अप्रैल को लश्करे मौहम्मद की तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसमे मई माह में यूपी और उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी अधिकारियों को दी गयी है पुलिस प्रशासन ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज़ कर दी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours