हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला मुख्यालय के समीप एक ढाबे पर रविवार की रात जुआ खेलते समय चाकू चलने से दो पुलिस कांस्टेबल, भाजपा नेता, उसका भाई एवं ढाबा स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों कांस्टेबलों को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिडकुल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भतीजा सहित अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रोशनाबाद में जिला मुख्यालय कचहरी के आसपास काफी संख्या में ढाबे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भरतू नामक व्यक्ति के ढाबे में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद भेलकर्मी अनिल कुमार चौधरी निवासी सेक्टर तीन भेल एवं शुभम राठी पुत्र धर्मपाल सिंह राठी निवासी रामनगर कालोनी ज्वालापुर के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि उस वक्त तो भेलकर्मी अनिल वहां से चला गया, मगर कुछ देर बाद भेलकर्मी अपने भतीजे रजत, नवीन एवं अन्य कुछ साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचा और शुभम पर हमला कर दिया। ढाबे पर मौजूद शुभम के बीच बचाव में आए कांस्टेबल अरुण कोटनाला, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता सौरभ शर्मा, उसके भाई गौरव शर्मा निवासी नया हरिद्वार कालोनी एवं ढाबा स्वामी भरतू पर भी आरोपियों ने छुरे से हमला कर दिया। जिससे दोनों कांस्टेबल समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट करने के बाद भेलकर्मी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसओ देवराज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों कांस्टेबलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जौलीग्रांट रेफर किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भेलकर्मी अनिल को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबलों की हालत खतरे से बाहर है। एक कांस्टेबल अरुण की आजकल पुलिस लाइन में ड्यूटी चल रही है, जबकि जितेंद्र की तैनाती ज्वालापुर कोतवाली में है। उन्होंने बताया कि पीड़ित शुभम राठी का आर्यनगर के पास वाशिंग स्टेशन है। उन्होंने बताया कि मामले में शुभम राठी की तहरीर पर भेलकर्मी अनिल चौधरी, रजत, नवीन व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours