हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उतराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रसतोगी के नेतृत्व में सेवादल के प्रदेश, जिला एवं महानगर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मैैनवाल लूट कांड का खुलासा करने पर खुश का इजहार करते हुए पुष्प भेंट कर सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लूट का जल्द से जल्द खुलासा कर अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल हर एक कार्यकर्ता पुलिस के सहयोग के लिए हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मैनवाल ने कहा कि पुलिस विभाग का हर एक नौजवान जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर है। और जनता की समस्या का समाधान करना हमारा पहला कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि अपने फर्ज को ईमानदारी के साथ बेखुबी से निभाना तथा अपराधिक घटना में लिफ्ट व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना, उसको सलाखों के पीछे पहुंचाना खाकी वर्दी के नौजवानों का फर्ज और कर्तव्य हैं। जिसका पालन  हर एक पुलिस का नौजवान पूरी ईमानदारी के साथ निभाता है। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष इलम चंद चौहान, महानगर अध्यक्ष मंजू रानी, प्रदेश सचिव लक्ष्मी मिर्सा, प्रदेश सचिव सचिन देपाऊ आदि मोजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours