हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डीसी नौटियाल एवं जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने आरएसपीएल कम्पनी के कर्मचारी के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हुवा यू कि हाल ही मे सिडकुल की कंपनी आरएसपीएल के एक कर्मचारी रोहित कुमार पुत्र गिरीश चंद्र निवासी फरीदाबाद की करंट लगने से कार्यस्थल पर करंट लग गया था, जिसका बाद में  हॉस्पिटल में देहांत हुआ था। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डीसी नौटियाल एवं जिला महामंत्री सुमित सिंघल  संज्ञान लेकर वहां पहुंचे व प्रबंधन से वार्तालाप की परिजनों की उपस्थिति में फैक्ट्री प्रबंधन पर दबाव बनाकर दस लाख रुपये, मृतक आश्रित को नौकरी और उसका सारा क्लेम लिखित में फैक्ट्री प्रबंधन, भारतीय मजदूर संघ व परिजनों के हस्ताक्षर द्वारा समझौता कराया गया। वहां कार्यरत सभी कर्मियों ने भारतीय मजदूर संघ के निस्वार्थ सेवा को सराहा वह कंपनी से संबंधित अपनी मांग पत्र भी हमारे द्वारा प्रबंधन को सोपी। जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने अपने एक व्यक्तव्य में फैक्ट्री कर्मियों को सचेत कर अपने हक की लड़ाई के संघर्ष में भारतीय मजदूर संघ का साथ देने का आश्वासन दिया। साथ ही वहाँ उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा मजदूर हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। वह हमारा एक ही ध्येय मेहनत कर साथियों का हर सम्भव भला हो। भारतीय मजदूर संघ सदैव राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित की विचारधाराओं पर चल अपनी श्रेष्ठ पहचान व कार्यशैली के लिए जाना जाता है। समझौते के दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, चंद्रशेखर सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours