हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नाजिम कुरैशी) रामपुर मनिहारान। आगामी रमज़ानुल मुबारक के मद्देनज़र कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड यतेन्द्र नागर ने कहा कि त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने का माध्यम हैं। सी०ओ यतेन्द्र नागर ने कहा कि यह सभी की ज़िम्मेदारी है कि कोई भी ऐसा काम नही किया जाना चाहिए जिससे माहौल ख़राब होता हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति ग़लत कार्य करेगा, तो पुलिस उसे बख़्शेगी नही, उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि रमज़ान में बाज़ारों में काफी भीड़ रहती है इसलिए जिन लोगों ने बाज़ार में अतिक्रमण कर रखा है वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा। बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाही की जाएगी। क़ाज़ी नदीम उल हक़ व पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन अहमद ने कहा कि रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए इबादत का महीना है। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति व बिजली आपूर्ति का विशेष ध्यान रखने की माँग की। इस दौरान आबिद हसन, हाजी मोहम्मद अय्यूब, आफ़ताब मलिक अनवर अली नासिर अंसारी, इक़बाल उर्फ़ छोटा, अकबर डम्पी, ओमपाल नकुल प्रधान, मौलाना कलीमुद्दीन मज़ाहिरी, सभासद जहांगीर चौधरी, सभासद तैय्यब सभासद हाजी मंसूर कुरैशी, सभासद रईस अहमद, हाजी यासीन असलम प्रधान दानिश प्रधान सभासद बृजपाल चौधरी आदि काफी लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours