हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भूवापुर चमरावल में कच्ची शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है। आए दिन पुलिस की कार्यवाही के बाद भी शराब माफिया बेखौफ होकर अपने कारोबार को धल्ले से चला रहे हैं। वहीं पथरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर भूवापुर चमरावल गांव में कच्ची शराब को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान समन्दर पुत्र प्रेम सिंह निवासी भूवापुर, धर्मसिंह पुत्र शंकर, सोनू पुत्र नंदराम, निवासी भटटीपुर को पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं पथरी थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि गांव भूवापुर चमरावल में कच्ची शराब निकालने की सूचना पर छापेमारी की गई हैं। छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्तो के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। तीनो अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours