हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने ज्वालापुर कोतवाली में हरिलोक कॉलोनी के पास से लूट करने वाले अभियुक्तों का खुलासा किया है,
देखें वीडियो: एसएसपी हरिद्वार
आपको बता दें कि सचिन अग्रवाल पुत्र जवाहर लाल निवासी मै0 सचिन ट्रेडर्स पुरानी सब्जी मंडी ज्वालापुर द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई,
देखें वीडियो
कि 1.5.2019 को रात्रि के समय अज्ञात स्कूटर चालक सवार मय दो अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके घर के सामने हरीलोक कॉलोनी के पास से रुपए का भरा बैग लूटकर ले गए।
देखें वीडियो
जिसके आधार पर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी महोदय ने लूट का संज्ञान लेते हुए घटना के अनावरण करने के लिए टीमों का गठन किया। इसी क्रम में टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जिन व्यक्तियों ने हरीलोक कॉलोनी में लूट की घटना को अंजाम दिया था वह तीनों लोग आज पुनः बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नहर की पटरी से बहादराबाद की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने योजना के तहत रेगुलेटर पुलिस के दोनों किनारों पर वाहन चेकिंग की कार्रवाई कि जाने लगी। कुछ समय पश्चात तीन व्यक्ति एक स्कूटर पर सवार होकर आते दिखाई दिये, जो पुलिस बल को चेकिंग करता देख वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तीनों व्यक्तियों को घेर कर धर दबोचा। पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो मोहम्मद फाजिल उर्फ सन्नी पुत्र दिलशाद अहमद निवासी बंजारा वाली गली पांवधोई थाना ज्वालापुर से 50 हजार रुपये नगद व एक चाकू, अभियुक्त जुबेर पुत्र जमीन निवासी मकान नंबर 789 रूई मंडी सदर बाजार थाना सदर बाजार दिल्ली हाल पता काजी कॉलोनी ईदगाह रोड पांवधोई ज्वालापुर के पास से 50 हजार रुपये एक चाकू, तथा अभियुक्त आमिर हुसैन पुत्र इकबाल निवासी ईदगाह रोड पांवधोई ज्वालापुर से 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। तथा उक्त स्कूटी की डिग्गी को चेक किया गया, तो उसमें एक बैग रखा हुआ था जिस को खोल कर चैक किया गया, तो उसमें एक पीएनबी बैंक पासबुक, एक आईसीआईसीआई बैंक चैक बुक, जिसमें सचिन ट्रेडर्स पुरानी सब्जी मंडी हरिद्वार लिखा हुआ था। तथा बैग में सचिन फर्म की एक मोहर व कुछ पैसे रखे हुए थे। जिनको गिना गया तो कुल 1,61000 रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तो नेे बताया कि हम लोगों ने सचिन अग्रवाल से उनके मकान हरीलोक कॉलोनी के सामने से पैसोंं से भरा बैग छीना था वहीं यह बैग और पैसे हैं। पुलिस की गहनता से पूछताछ में अभियुक्त मोहम्मद फाजिल ने बतायाा कि डेढ, दो वर्ष पूर्व सचिन अग्रवाल केे यहां मैं नौकरी करता था। उसके साथ पैसे वसूली का कार्य किया करता था। और मुझे पता था कि सचिन अग्रवाल के पास प्रतिदिन वसूली के तीन चार लाख रुपए रहते हैं। और किस समय वह अपने घर हरिलोक में जाता है जिस कारण मैंने इन दोनों को भी जानकारी देकर घटना को अंजाम देने की तैयारी कर पैसे लूटे थे। वहीं एसएसपी महोदय ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपए की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मैनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज, उप निरीक्षक राजीव चौहान प्रभारी सीआईयू, उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी, उप निरीक्षक सुनील रावत, उप निरीक्षक प्रकाश राणा, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, उप निरीक्षक चरण सिंह, उप निरीक्षक विवेक चंद्र, उप निरीक्षक ओमकांत भूषण सीआईयूू, कांस्टेबल फरीद, कांस्टेबल चंद्रभान, कांस्टेबल हेमंत, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल सत्येंद्र, कांस्टेबल राकेश तिवारी, कांस्टेबल जसवंत, कांस्टेबल विरेंदर, कांस्टेबल नरेंद्र सीआईयूू, कांस्टेबल हरवीर सीआईयू, कांस्टेबल महेश सीआईयू, कांस्टेबल उमेश सीआईयू, कांस्टेबल विवेक सीआईयू मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours