हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटर के परिणाम घोषित होने पर अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिनमे अंशिका चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका ने  92.60 प्रतिशत के अलावा गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। 
इसके बाद दूसरे नम्बर पर विद्यालय में बुशरा ने 83.60 प्रतिशत , आरजू ने  83.20 प्रतिशत, आफ़रीन ने  83.20 प्रतिशत , निशि चौहान ने  81.80 प्रतिशत , नरगिस ने 79 प्रतिशत ,  शारिक ने 74 प्रतिशत, सजाऊल ने 73.6 प्रतिशत नम्बर प्राप्त किये। सरस्वती शिशु मंदिर से  किरण, कोमल, राधिका, सादिक़, रोहित, सानिया, नेहा, एहजाम इत्यादि ने प्रथम श्रेणी लाकर कटारपुर गाँव और पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। 92.60 प्रतिशत नम्बर लाने वाली आंशिका के अलावा अन्य छात्रों का अपनी सफ़लता के पीछे विद्यालय के समर्पित अध्यापकों का हाथ बताया। जिसके लिये विद्यालय के  प्रधाचार्य अश्वनी शर्मा, अध्यापक दिग्विजय सिंह चौहान, मयंक चौहान और अन्ये अध्यापक गणों ने सभी छात्रों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours