हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गलत सोच रहे हो, ये कोई जन्मदिन नही बल्कि हाईस्कूल में अच्छे नम्बरो से पास होने पर छात्रा अपने पापा के संग केक काटकर खुशी मना रही हैं। छात्रा के पापा राकेश बंसल का मानना है कि बच्चों के जीवन मे मिलने वाली हर उपलब्धि बड़ी होती है। श्री देव इंटर कालेज से हाईस्कूल पास करने वाली छात्रा वंशिका बंसल  की सोच भी अन्य छात्रों से अलग ही है। जहां आजकल के अधिकांश युवाओ को सरकारी जॉब चाहिये तो वही वंशिका जॉब देने में विश्वास रखती हैं। विज्ञान और अंग्रेजी को अपना फेवरेट विषय बताने वाली वंशिका का कहना है कि वो बड़ी होकर समाज और देश से अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगारी की समस्या को हटाना चाहती हैं। जिसके लिये वो कोई सरकारी नोकरी की अपेक्षा खुद का व्यवसाय करना चाहेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours