हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने पीड़ित युवती और उसकी भाभी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी देर शाम दुकान से कुछ सामान लेने गयी थी तभी रास्ते मे खड़े गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इसी दौरान युवती की भाभी भी मौके पर आ गयी उसने युवकों का विरोध किया तो आरोप है कि लड़कों ने उन दोनों से लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में युवती की भाभी के सर में गंभीर चोटें बताई गई हैं। पीड़ित परिवार के साथ भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और जिलाध्यक्ष सोनू लाठी कोतवाली पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि वह किसी के साथ अन्याय नही होने देंगे, इसलिए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली पहुँचे है। वहीं कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours