हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिवेशन देहरादून में नई शाखा दक्ष हरिद्वार का गठन हुवा। जिसमे कमल कुलश्रेष्ठ को अध्यक्ष, विश्वास सक्सेना को सचिव एवं आरोग्यम से सक्सेना को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनयन कर शपथ दिलाई गई। रश्मि मोंगा का इस कार्य मे निमित्त बनने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कमल ने बताया कि जल्द ही हमारी टीम के अन्य सभी दायित्वधारियों का चयन कर अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इनकी टीम सेवा कार्य हेतु प्रतिबद्ध रहेंगी। भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। यह मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है - "स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत"।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours