हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। दिनांक 1-5-19 को एक लड़की ने चौकी लक्खी बाग आकर सूचना दी कि  रवि सरन पुत्र रोशन सरन निवासी धर्मपुर देहरादून ने पिछले 8 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, और शादी करूंगा शादी करूंगा कहता रहा और शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी शादी के लिए बोलती थी तो बहला-फुसलाकर टाल देता था एक दिन जब परिवार वालों के साथ शादी की बात करने रवि सरन के घर गई, तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया उसके बाद जब लड़की का रिश्ता कहीं और हुआ तो उक्त रवि सरन द्वारा वादिनी के मंगेतर को वादिनी की अश्लील तस्वीरें भेज दी, इस सूचना पर उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुए चौकी लक्खी बाग ने उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की तलाश हेतु टीम रवाना की गई, टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रवि सरन को त्यागी रोड रेलवे बारात घर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला दाखिल कराया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours