हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार को  हरकी पैडी क्षेत्रान्तर्गत एक बालक लावारिस अवस्था में प्राप्त हुआ। लवारिस बालक हरकी पौड़ी क्षेत्र में इधर उधर भटक रहा था। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बालक ने पूछताछ में अपना नाम सचिन पुत्र रमेश, माता कविता निवासी गांव आलमसराय, जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश बताया है। बालक की उम्र लगभग १० वर्ष है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बालक के परिजनों को काफी तलाश करने का काफी प्रयास किया। परन्तु कोई लाभप्रद सूचना नहीं मिल पाई हैं। इसके पश्चात बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया तथा आदेशानुसार श्रीमान अध्यक्ष महोदय बाल कल्याण समिति के बालक को बालगृह रोशनाबाद में दाखिल कराया गया। तथा बालक के परिजनों की तलाश जारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours