हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। सिकंदरपुर भैंसवाल स्थित हिमालयन इन अकादमी (बी.एड) कॉलेज में आरोग्यम कॉलेज के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। प्राचार्य गौरव शर्मा ने रक्तदान करने को महान पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि इसके दान करने से हम किसी की भी जान को खतरे से बचा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी बीमार व्यक्ति को रक्तदान करने को उन्होंने सच्ची सेवा बताया तथा सभी छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की एवं भविष्य में भी रक्त को दान करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।इस अवसर पर मोहम्मद अफजल, गोविंद कुमार, संदीप कुमार, सीमा रानी, शुभम कुमार, मोहम्मद आमिर, कुमारी फौजिया आदि ने रक्तदान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours