हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्व सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रभारी नरेंद्र कुमार कश्यप ने कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप के नये भवन का फिता काटकर उद्घाटन किया। वहीं प्रभारी नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हितों में जो कार्य किए हैं। वह सराहनीय है। फल स्वरूप देश की जनता ने एक तरफा अपना बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में नरेंद्र मोदी जी कई गुना देश में विकास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन अमरीश गर्ग, रामकुमार कश्यप व कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, बिशनपाल कश्यप, विशाल कश्यप जिला महासचिव आदि लोग मौजुद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours