हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली परिसर में ईद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसके अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के द्वारा सभी को शांतिपूर्वक ईद मनाने के लिए निर्देशित किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से सभी नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा आश्वस्त दिया गया। उन्होंने नगर निगम विद्युत विभाग तथा राजस्व विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की बाधा त्योहार में ना आने के संबंध में सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया। मीटिंग में मुख्य रूप से सीओ सदर आयुष अग्रवाल (भारतीय पुलिस सेवा) प्रशिक्षु डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा, निरीक्षक मनोज मनवाल, बाजार चौकी प्रभारी, रेल चौकी प्रभारी, विद्युत विभाग, नगर निगम व राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार श्री सैनी, ज्वालापुर व्यापार मंडल आशीष मेहता, विपिन गुप्ता, मंगल, नईम कुरैशी, संजय राजौरा, रवि बहादुर, चौधरी बलजीत सिंह, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद नेपाल सिंह, जोली प्रजापति, शहीद गाड़ा, चम्मन पीर आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours