हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। वृंदावन (मथुरा) से पधारे कथा व्यास पंडित विवेक कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ही इस लोक के कल्याणदाता हैं तथा कलयुग में भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व है। कथा के सुनने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।कथा व्यास पंडित श्री कृष्ण जी महाराज ने रामनगर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में यह उद्गार व्यक्त किये।उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का सुंदर शब्दों में वर्णन किया तथा कहा कि भक्तों को भगवान कृष्ण जी के आदर्शों का अनुपालन कर अपने जीवन को सुखदाई बनाना चाहिए। इस दौरान कथा व्यास श्री कृष्ण जी महाराज का भाजपा नेता गौरव गोयल तथा आयोजक सुरेश महेश्वरी एडवोकेट द्वारा स्वागत किया गया एवं महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अमित महेश्वरी एडवोकेट, पूनम महेश्वरी, प्रियंका महेश्वरी, तनिष्क महेश्वरी, पंडित सुधीर कुमार, आशा देवी, मंजू शर्मा, अनीता चौहान, सुनीता शर्मा, पूनम चौधरी, सीता देवी, विनोद कुमार, पंडित बचेस्वर प्रसाद, छत्रपाल सिंह चौहान, सुखबीर सिंह आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours