हरिद्वार की गूंज 
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। क्षेत्र में कई फैक्ट्रीया होने के कारण भी चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। गंदगी बढ़ने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सोया हुआ है। या यूं कहें कि विभाग किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा है। इसी मामले को लेकर लोगों ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जहां पूरे देश का विकास और सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है लेकिन इस ओर विकास और संकल्पित खोकले नजर आ रहे हैं। पूर्व में सरकार हरिद्वार जनपद के हर विकासखंड के प्रत्येक गांवों में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराती थी। स्वास्थ्य कर्मी मशीनों द्वारा मच्छर रोधी केमिकल्स को घोल कर मशीनों से स्प्रे करके लोगों के जीवन को बचाने का कार्य करती थी। सरकार बदलती गई व्यवस्था बदलती और धिरे धिरे मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव एकदम ठप हो गया। जिसके फल स्वरूप् गांव तो गांव शहरों के घरों में एक मिनट शन्ति से बैठ पाना सम्भव नहीं। केंद्र सरकार एवम् राज्य सरकार को चाहिए की हर घरों के अंदर मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव जल्द से जल्द कराये। यह जनहित में सबसे बड़ा अहम कदम होगा। राज्य की  सरकार व स्वच्छता विभाग लाख दावे तो करती हो, लेकिन लक्सर में मच्छरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए यह वादे खोखले व हवा-हवाई दिखाई दे रहे हैं। या यूं कहें कि स्वास्थ्य विभाग लक्सर में किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा, किस सरकार के मुलाजिम लक्सर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से लक्सर की जनता को निजात दिला पाएंगे या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours