हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में सड़को पर दौड़ रहे ओवरलोड़ वाहन घटनाओ को अजांम दे रहे है लेकिन संबन्धित विभाग चैन की नींद सौ रहा है। शायद प्रशासन किसी बडी़ घटना के इन्तेजार में अपनी कुर्सी तोड रहा है आपको बता दे कि लक्सर क्षेत्र में पूर्व में ओवरलोड़ वाहनो से कई लोग अपनी जान गवा चुके है बावजूद इसके विभाग इन ओवरलोड़ वाहनो पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित हो रहा है। संबन्धित विभाग की नाकामी के चलते ओवरलोड़ वाहन बेखौफ होकर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे है। और ना जाने कब सड़क पर दौड़ रहेे ओवरलोड़ वाहन किसको अपनी जपेट मे लेकर किसके घर का चिरांग बुझा दे इसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि सबन्धिंत विभाग को चाहिए की इन ओवरलोड वाहनो पर तुरंन्त कार्यवाही करें। ताकि किसी के घर का चिराग ओवरलोड़ वाहन की जपेट मे आकर ना बुझ सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours