हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। सामाजिक संस्था द चॉकलेट फाउंडेशन द्वारा ग्राम आन्नेकी स्थित राजकीय विद्यालय में चलाए जा रहे आत्मसुरक्षा कार्यकर्म के अंतर्गत नब्बे दिन के चले प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षित छात्राओं का टेस्ट लिया गया, कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में वह स्वयं की सुरक्षा कर पाए। कार्यक्रम संचालिका एवं संस्था की अध्यक्ष संजय सिन्हा व रजनी चौहान ने बताया कि नब्बे दिन तक चले इस प्रशिक्षण का परिणाम सकारात्मक रहा, जिसमें शिक्षकों एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में छात्राओं से जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें सुझाव भी दिए गए उन्होंने कहा कि विद्यालय में आत्म सुरक्षा कौशल कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि देश की बच्चियां सुरक्षित रह सके तथा एक नये समाज का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर ग्राम रावली महदूद व गांव आन्नेकी के शिक्षकों के अलावा संस्था के संजय कुमार, अरविंद कुमार, रचना वर्मा, रेशमा सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours