हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर हरिद्वार रेलवे लाइन ऐथल के करीब रात्रि करीब 12:00 बजे किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है जिसकी सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को करीब 3:00 बजे दी गई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा जो युवक ट्रेन से गिरा था उसकी मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रात्रि को किसी समय ऐथल स्टेशन से पहले लक्सर की ओर आने वाली किसी ट्रेन से युवक गिर गया था। जिसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक युवक की पहचान करने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन अभी तक उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है हमने उसका पंचनामा भरवा कर मोर्चरी में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की क्षेत्र में सूचना करा दी गई है। ट्रेन से गिरने की वजह मालूम हो जाने पर उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours