हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना सैय्यद महमूद मदनी को तबियत खराब होने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे मौलाना महमूद मदनी को परिजन और सुरक्षा गार्ड रेलवे रोड स्थित कैलाश चंद जैन मैमोरियल हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने पेट में इंफेक्शन और शरीर में आई कमजोरी के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। जब लोगों को मदनी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर लगी तो वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इतना ही नहीं दूर दराज से लोग फोन कर मदनी का हालचाल जानने लग गए। वरिष्ठ चिकित्सक डीके जैन ने बताया कि मौलाना मदनी का इलाज काबिल डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। उनकी तबियत में पहले से सुधार है। कुछ जांचें हैं जिन्हें किया जाना शेष है उसके बाद ही छुट्टी दिए जाने के बारे में कुछ कहा जा सकता है। वहीं, मौलाना महमूद के छोटे भाई मोहम्मद मदनी ने बताया कि शनिवार की रात्रि तबियत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। अब तबियत में सुधार है। उम्मीद है कि जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। वहीं, मौलाना मदनी की सेहत के लिए मदरसा छात्रों और नगरवासियों द्वारा दुआ की जा रही है। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours