हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने अपनी पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज अपने बेटे प्रणव गोयल का जन्मदिन गौशाला एवं अनाथालय में बच्चों के बीच जाकर मनाया। भाजपा नेता गौरव गोयल ने गौशाला रुड़की तथा जलालपुर स्थित गौशाला में जहां गायों को गुड एवं घास खिलाया, वहीं अपने बेटे संग बहादराबाद स्थित अनाथालय वात्सल्य वाटिका व बालकुंज स्थित सभी अनाथ बच्चों के बीच जाकर उन्हें खाने का सामान बांटा तथा उन अनाथ बच्चों का आशीर्वाद पाकर स्वयं को धन्य महसूस किया। गौरव गोयल ने बताया कि वह अपने माता-पिता एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का जन्मदिन अनेक वर्षों से दीन-दुखियों की सेवा के रूप में व अनाथ बच्चों के बीच जाकर मनाते रहे हैं,जिससे उन्हें जो आत्मिक शांति कि अभिभूति होती है उसे वह अपने शब्दों में प्रकट नहीं कर सकते।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours