हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की मतगणना हेतु ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट० मशीन का द्वितीय प्रशिक्षण आज बी०एच०ई०एल० कन्वेंशन हाॅल में दिया गया। प्रशिक्षण में 136 मतगणना पर्यवेक्षक, 136 मतगणना सहायक एवं 164 माइक्रो आब्जर्वर ने प्रतिभाग किया, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गये वीडियो, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन एवं प्रश्नोंत्तरी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी निर्वाचन/मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्री विनीत तोमर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना जीरो टालरेंस का कार्य है, इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। प्रत्येक परिणाम को मतगणना अभियन्ता/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिखाते हुए रिकार्ड कर पारदर्शी तरीके से करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना से संबंधित नियम, कानून एवं सिद्धांत से सम्बन्धित जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविन्द जायसवाल एवं जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी। मतगणना संबंधी अगला प्रशिक्षण 22 मई को दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में आई०टी०आई० प्राचार्य श्री तरूण गर्ग, महावीर ध्यानी, दीपक शर्मा, दीप्ति भट्ट आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours