हरिद्वार की गूंज ( 24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर वार्ड नंबर 9 के सभासद ने शुगर मिल गेट के सामने अवैध शौचालय बनाए जाने को लेकर उसे रुकवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौपा हैं।
                       देखें वीडियो
ज्ञापन में सभासद ने कहा कि वहां पहले से ही 5 मीटर की दूरी पर शौचालय बना है उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रही है इसीलिए अवैध शौचालय को रुकवा ना जनहित में जरूरी है वहीं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में पढ़ रहे छात्रों ने कहा कि पहले ही जो शौचालय यहा 5 मीटर की दूरी पर बना है उसकी साफ सफाई नहीं होती है। जिसमें काफी गंदी बदबू आती है और उन्हें पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अगर यह शौचालय बन गया, तो उनको सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा, पढ़ाई करने की बात तो बहुत दूर की है सभासद ने एसडीएम से आदेश करा कर अवैध कब्जा रुकवाने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को भी कॉपी रिसीव करा दी है। बावजूद इसके घंटो बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन अवैध निर्माण को रुकवाने में नाकाम रहा। इस बाबत जब लक्सर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर हयात से बात की गई, तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए साफ कहा कि उन्हें नहीं पता कि शौचालय कौन बना रहा है उनके यहां से कोई वर्क आर्डर जारी नहीं किया गया है। कमाल की बात है कि नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है और अधिशासी अधिकारी कह रहे हैं कि उनके यहां से कोई वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ आखिर शौचालय किसके द्वारा बनाया जा रहा है और क्यों बनाया जा रहा है यह भी अपने आप में एक सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours