हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देहरादून में अमर उजाला द्वारा ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश से आए विद्वान ज्योतिषऔ ने भाग लिया। ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम में डॉक्टर दीप्ति शर्मा श्री कुंज ने मेडिकल एस्ट्रोलॉजी पर अपना शोध रखा, जिसकी देश विदेश से आए पूर्ण विद्वान ज्योतिषओ ने सराहना की, इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डॉक्टर दीप्ति शर्मा श्री कुंज को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया, और वही  कार्यक्रम  संयोजक अमर उजाला समूह ने भी शोल उड़ाकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में विद्वान ज्योतिषओ ने भारतीय ज्योतिष ग्रहनक्षत्रो पर प्रकाश डालते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों को भारतीय ज्योतिष के बारे में अहम जानकारियां दी। कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय ज्योतिष ग्रहनक्षत्रो की वह पद्धति है जिसका भारत में विकास हुआ है। भारत में इसी पद्धति से पंचांग बनते हैं जिसके आधार पर देश भर में धार्मिक कृत्य तथा पर्व मनाए जाते हैं। भारतीय ज्योतिष को चंद्र भी कहा जाता है इसकी उत्पत्ति वेदों से हुई है तथा भारतीय ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours