हरिद्वार की गूंज (24*7)
एक वर्ष पूर्व हुयी थी शादी, परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी
देखें वीडियो
एक वर्ष पूर्व हुयी थी शादी, परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी
(निशात कुरैशी) देवबंद। सहारनपुर के थाना बड़गांव के गाँव शिमलाना गांव में उस समय परिवार में मातम पसर गया जब गृह-क्लेश के चलते पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और दोनों को अपने ही कमरे नाजुक हालत मे परिजनों ने पाया तब आनन-फानन में परिजनो ने पति पत्नि दोनोँ को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया जंहा चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया और पति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,
परन्तु कुछ समय बाद ही हायर सेन्टर ले जाते हुए युवक ने भी दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, उधर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है रात 11:00 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे
देखें वीडियो
और सुबह जब यह उठे तो लड़का घर से बाहर निकला हमने सोचा सेट टॉयलेट के लिए गया है और बहू बिस्तर पर ही लेटी थी सास को जब लगा उसे उल्टी हुई है तब हमें लगा कि कुछ गलत बात है तो हमने अस्पताल में भर्ती कराया,
देखें वीडियो: विद्या सागर मिश्रा (एस०पी० देहात)
पूरे घटनाक्रम पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम कराने के बाद ही सही जानकारी मिल जाएगी मृतकों के परिजनों से पूछताछ के आधार पर और जानकारी की जा रही है विस्तृत पी०एम के बाद ही पता चल पाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours