हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के जंगल में कच्ची शराब निकालने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कच्ची शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस प्रशासन की शक्ति के बाद भी शराब माफिया अपने कारोबार को लगाता अंजाम दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोमवार को पथरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामारी कर काठा पीर जंगल क्षेत्र से दो अभियुक्तों को कच्ची शराब निकालते हुए पकड़ा है। जिनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ साथ शराब बनाने के उपकरण व 150 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट किया है। तथा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मांगा पुत्र इलमचंद निवासी शिवगढ़ तथा पवन पुत्र रहतु निवासी औरंगाबाद बताया जिनको आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।वहीं सी०ओ० लक्सर राजन सिंह ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे काठा पीर जंगल से दो अभियुक्त को कच्ची शराब निकालते हुए पकड़े है। जिनको आज न्यायालय के समक्ष पेश करके जेल भेजा जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours