हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबद। शाहजानपुर में एक मुस्लिम परिवार द्वारा शादी के कार्ड पर भगवान
श्रीराम व सीता जी की तस्वीर छपवाने को लेकर जहा लोग हिन्दू मुस्लिम एकता की इसे मिशाल बता रहे है वही देवबंदी आलिम का कहना है कि इस तरह से भगवान राम और सीता की तस्वीर छपवाना गलत है और शरीयत इसकी इजाजत नही देती है, मदरसा जामिया शेखुल हिन्द के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि जिस परिवार ने शादी के कार्ड पर भगवान  श्रीराम व सीता की तस्वीर छपवाई है
देखें वीडियो: मोलाना मुफ्ती असद कासमी
मुसलमान की शयान ए शान नही है इस तरीके की कोई तस्वीर जो देवी देवताओं की है कार्ड के उपर छपवाये जो कि दुसरो की शान है। ये हमारे हिन्दू भाईयों के भगवान है जिनको वो बडे आदर ओर सम्मान के साथ मानते है हम भी उनका सम्मान करते है लेकिन मुसलमानो का इस्लाम इस चीज की इजाजत नही देता कि वो इस तरीके के कोई भी तसवीर अपने शादी के कार्ड और किसी चीज के उपर छपवाये इस्लाम इस चीज की इजाजत नही देता। जिन साहब ने भी ऐसा किया है उन्हे इन चीजो से परहेज करना चाहिए और उन कार्डो को खत्म करके दुसरे कार्ड छपवाने चाहिए, शाहजानपुर के थाना अल्लाहगंज चिलोआ गांव के रहने वाले इबादत अली की बेटी रूखसार बानो की 30 अप्रेल को शादी होनी है इबादत अली ने अपनी बेटी की शादी के कार्डो पर भगवान राम और सीता जी की तस्वीर छपवाकर लोगों को शादी में आने का निमंत्रण दे दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours