हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव अम्बूवाला में आई मैक्स हॉस्पिटल के संयोजन में निःशुल्क कैंप लगाया गया। निःशुल्क कैंप में ग्राम वासियों ने हड्डी, स्त्री, बाल, दंत रोगो की जांच कराकर निःशुल्क दवाईयो का लाभ उठाया है। वहीं आई मैक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन अनुज कुमार ने बताया कि हम अपने हॉस्पिटल की ओर से जगह जगह जाकर कैंप लगा रहे हैं तथा जांच के साथ साथ निःशुल्क उपचार भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार व रविवार को हॉस्पिटल की ओर से कैंप लगाया जाता है। जिसमें रोगीयों की निःशुल्क जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आई मैक्स हॉस्पिटल का निःशुल्क कैंप लगाने का उद्देश्य रोगियों का इलाज करना है तथा आई मैक्स हॉस्पिटल परिवार सदैव तत्पर पर रहकर  आगे भी कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर डॉक्टर आरती, डॉक्टर सीमा, डॉ घनश्याम ने भी अपना योगदान देकर रोगियों की जांच की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours