हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर रोड पर जगजीतपुर पेट्रोल पंप के पास कूड़े में भोजन की तलाश में सुबह से ही हिन्दू धर्म मे माता माने जाने वाली गाय की भीड़ जमा हो जाती है। स्कूल ज़ोन होने के कारण इस स्थान से हजारो की संख्या में नन्हे मुन्ने छात्र छात्राये स्कूल जाती है। किसी दिन इन पशुओ या गाय की लड़ाई में कोई स्कूटी या बाइक आ गयी तो उसके जीवन पर संकट आ सकता है। यह बात हरिद्वार के पढ़े लिखे, समझदार अधिकारियों को दिखाई नही दे रही हैं या उनके लिये ये छोटी बात हो सकती है। कहते हैं जानवर का कोई भरोसा नही होता है, काश हरिद्वार प्रशासन गाय, सांड आदि के लिये एक कांजी हाउस बनाने में रुचि लेता या कांजी हाउस के महत्त्व को समझ पाता। किसी के जीवन समाप्त होने के बाद चाहे कितनी भी बड़ी कार्यवाही कर लो जाने वाले का जीवन तो वापस नही मिल सकेगा, मगर कितना अच्छा हो कि हमारा हरिद्वार प्रशासन दूरदृष्टि और सूझ बूझ दिखाते हुवे किसी अनहोनी से पहले ही ठोस कदम उठाये। हरिद्वार नगर निगम और हरिद्वार मेयर को मीडिया के साथ जनहित मुद्दों पर संजीदगी और ततपरता दिखानी होगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours