हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में पंजाब नेशनल बैंक पर फतवा गांव के किसान ने लगाए गंभीर आरोप उन्होंने कहा कि वह बैंक में पैसे निकालने के लिए गए लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में मात्र ₹15 शेष है 
                         देखें वीडियो
जिसे सुनकर किसान के होश उड़ गए उसने कहा कि मेरे खाते में ₹35015 थे मैंने नहीं निकाले तो कहां चले गए जिस पर बैंक कर्मियों ने कहा कि 17 अप्रैल को आपने विड्रोल के द्वारा ₹35000 निकाले हैं किसान का आरोप है 
            देखें वीडियो: पीड़ित किसान
कि 17 तारीख को वह बाहर पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की कैमरे की स्थिति साफ नहीं होने के कारण सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ पता नहीं लग पाया है 
          देखें वीडियो: कुनाल संजय मेहता 
         सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक
किसान ने साफ तौर पर कहा है कि उसने बैंक से कोई पैसे नहीं निकाले और फर्जी अंगूठा लगाकर किसी और ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए हैं लेकिन किसान का यह भी कहना है कि यह बैंक की घोर लापरवाही है अगर बैंक में भी पैसा सुरक्षित नहीं है तो फिर पैसा कहां सुरक्षित होगा हमारे देश के प्रधानमंत्री चिल्ला चिल्ला कर कहते हैं के सभी अपने पैसों को बैंक में रखें और सभी के खातों की जानकारी होनी चाहिए लेकिन बावजूद इसके बैंक की मिलीभगत से उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं किसान का यह कहना है कि उसने जिला सहकारी बैंक से लोन ले रखा है जिसकी किस्त जिला सहकारी बैंक में जमा करनी थी लेकिन अब उसके खाते से बैंक की लापरवाही से किसी ने फर्जी अंगूठा लगाकर  पैसे निकाल लिए है तो ऐसे में वह बैंक की किश्त कहां से जमा कर पाएगा वही जब इस बाबत बैंक के सीनियर मैनेजर कुनाल संजय मेहता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर पैसे किसने निकाले हैं लेकिन बैंक पर एक बार फिर सवालिया निशान यह बनता है कि जब अंगूठा लगाने वाले की जांच की जाती है और अंगूठा वेरीफाई किया जाता है तो फिर किस तरह से दूसरा व्यक्ति पैसे निकाल सकता अब देखना यह है कि क्या इस पीड़ित किसान को उसके पैसे वापस मिल पाते हैं या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है अगर किसान को पैसे वापस नहीं मिलते तो मजबूर  लाचार किसान किस तरह से बैंक की किश्त चुका पाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours