हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर में ग्राम प्रधान के प्रयासों से हैंडपंप लगवाने का कार्य शुरू कराया गया। यह हैंडपंप जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका चौहान द्वारा मुन्नू के घर के पास जिला योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह के प्रयासों से ग्राम पंचायत अलीपुर में  लगातार विकास प्रगति पर चल रहा है। एक के बाद एक गांव की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह का कहना हैै कि गांव के विकास में ग्रामवासी भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान लगातार देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैंडपंप जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका चौहान द्वारा स्वीकारा गया है। जिससे गर्मी के मौसम में ग्राम वासियों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिल सकेगा।इस अवसर पर जयंत चौहान, राजीव यशपाल, रमेश, विशाल, मांगेराम, राजकुमार, महेंद्र, तथा राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours